बरेली : यूपी के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा में आयोजित मासिक बैठक में सपाइयों ने 2027 विधानसभा चुनाव में पीडीए सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। फ़रीदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की “जनविरोधी नीतियों” से जनता बेहाल है। यूपी में 2027 में उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सामाजिक न्याय, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई, और जातीय जनगणना पर चर्चा

इस दौरान सामाजिक न्याय, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई, और जातीय जनगणना जैसे जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, मजदूर, नौजवान और किसान विरोधी हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी “समानता और समावेशी विकास” की राजनीति करती है। पीडीए मिशन को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट की जांच, नए वोटरों का पंजीकरण और हर बूथ पर पीडीए बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
यह थे मौजूद

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट बलराम सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव ‘दन्नू’, अंबेडकर वाहिनी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला सचिव कप्तान सिंह यादव, संतोष यादव, धीरेंद्र सिंह यादव,संजय यादव, अविनाश मिश्रा, विपिन यादव,रविंद्र यादव, इरफान हुसैन, अली रजा, इसरार, आरिफ, अफजाल अंसारी, राजकुमार पाल, प्रधान जहीर अहमद, सभासद, पूर्व प्रधानगण, समाजसेवी, और सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष नुसरत शेख ने किया।
![]()
