बरेली के 23 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई PET-2026 परीक्षा, कुल 20,688 अभ्यर्थी थे पंजीकृत
बरेली : यूपी के बरेली में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही के चलते रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस अड्डों पर भी खासा दबाव देखने को मिला। दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले और परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो की 120 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। बस अड्डों पर कर्मचारियों की टीमें तैनात रहीं, ताकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर संबंधित रूटों पर तत्काल बसें रवाना की जा सकें।
रेलवे- रोडवेज की तरफ से खास इंतजाम
रेलवे की ओर से भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। बरेली जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क और पूछताछ केंद्रों की व्यवस्था की गई।आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और स्टेशन परिसर में निगरानी रखी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों को वेटिंग हॉल में बैठाने की व्यवस्था भी की गई। रेलवे की ओर से अतिरिक्त रैक भी तैयार रखा गया था।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने लगाईं 120 अतिरिक्त बसें चलाई थीं।
6,981 अभ्यर्थी गायब
दोनों पालियों में 13,707 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। इसके साथ ही 6,981 गायब रहे हैं। इससे कुल उपस्थिति लगभग 66.25 प्रतिशत रही। शहर में एग्जाम के दौरान काफी भीड़ थी। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर के बाहर काफी भीड़ थी।
