मिर्जापुर जागीर में ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
बरेली : भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर गांव में रविवार को बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि खंभे में करंट उतरने की समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते इसका।समाधान नहीं कराया गया।मिर्जापुर जागीर निवासी कृपाल सिंह पुत्र रूम सिंह पिछले करीब पांच वर्षों से एसआर में नौकरी कर रहे थे। रविवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर लौटे थे। बताया गया कि घर के पास पहुंचने के दौरान वह बिजली के खंभे के संपर्क में आ गए। खंभे में करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह युवक को बिजली के खंभे से अलग कराया और गंभीर हालत में।उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने लगाया शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप
हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर।सवाल उठाए। ग्रामीणों का।आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के खंभों और विद्युत लाइनों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत पहले भी संबंधित अधिकारियों से की गई थी। उनका कहना है कि खंभे में करंट उतरने की जानकारी होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने और क्षेत्र में जर्जर एवं खतरनाक विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही विद्युत खंभों और लाइनों की जांच कराकर संभावित हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की गई है।
