महाराणा प्रताप चौक पर शिवभक्तों की सेवा में तैनात पुलिस, बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सुरक्षा पर विशेष नजर
मुरादाबाद: सावन के दौरान बृजघाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में शिवभक्त अपने-अपने जनपदों की ओर लौट रहे हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा और सेवा के लिए मुरादाबाद पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक पर तैनात दरोगा अरुण कुमार शिवभक्तों के बीच भोलेनाथ के वेश में ड्यूटी करते नजर आए।
महाराणा प्रताप चौक पर शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच दरोगा अरुण कुमार ने भोलेनाथ का रूप धारण कर ड्यूटी की। उनका यह अंदाज शिवभक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ-साथ कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखते नजर आए।
बृजघाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में शिवभक्त मुरादाबाद होते हुए अपने-अपने जनपदों की ओर जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम महाराणा प्रताप चौक पर तैनात की गई है। पुलिसकर्मी शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ उनकी सहायता और सेवा में भी जुटे हुए हैं। रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। महाराणा प्रताप चौक पर भी पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं। दरोगा अरुण कुमार का भोले के वेश में ड्यूटी करना पुलिस की सेवा भावना और शिवभक्तों के प्रति सम्मान का अलग अंदाज नजर आया।
रिपोर्ट : रेहान