रायवाला-देहरादून रेलखंड पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते लिया गया फैसला, बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी
गोरखपुर : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे के रायवाला-देहरादून इकहरी रेलखंड पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते यातायात सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई तारीखों पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर यात्रियों को जानकारी दी है।
काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 90 मिनट पुनर्निर्धारित
रेल प्रशासन के अनुसार काठगोदाम से चलने वाली १४११९ काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को निर्धारित समय से ९० मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। यह बदलाव २०, २३, २५, २७ और ३० अगस्त के अलावा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर की निर्धारित तारीखों तथा १ दिसंबर २०२६ को लागू रहेगा।
बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित
बनारस से चलने वाली १५११९ बनारस-देहरादून एक्सप्रेस को भी रेलखंड पर चल रहे कार्य के कारण मार्ग में ३० मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। यह व्यवस्था २०, २३, २५, २७ और ३० अगस्त सहित सितंबर, अक्टूबर, नवंबर की निर्धारित तारीखों और १ दिसंबर २०२६ को लागू रहेगी।
बेंगलुरु-लालकुआं विशेष ट्रेन का बदला मार्ग
दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मालूर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव और ट्रैक सर्किट कार्य के चलते एक अन्य ट्रेन का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। १८ अगस्त २०२६ को चलने वाली ०५०७३ क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन-लालकुआं विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। यह ट्रेन बेंगलुरु कैंट, यलहंका, धर्मवरम, डोन, गुंटूर और विजयवाड़ा के रास्ते संचालित की जा रही है।
कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
मार्ग परिवर्तन के कारण यह विशेष ट्रेन कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, कुप्पम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, गूडूर, नेल्लूर, ओंगोल और तेनाली स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के निर्धारित समय और मार्ग की जानकारी जांचने की अपील की है, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
