लखनऊ : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद आध्यात्मिक विचारक, कवि और दार्शनिक ओमा द अक् (Oma The AKK) की एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने इस्तीफे के घटनाक्रम पर सीधे टिप्पणी करने के बजाय एक शेर साझा करते हुए तंज कसा। इसको लोग मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं। ओमा द अक् ने अपनी पोस्ट में लिखा- “कहता है कौन नाला-ए-बुलबुल को बेअसर,पर्दे में गुल के लाख जिगर चाक़ हो गए!”इसके साथ उन्होंने #Resign (रिज़ाइन) हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर उनकी सांकेतिक प्रतिक्रिया बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे समकालीन राजनीतिक परिस्थितियों पर एक साहित्यिक टिप्पणी के रूप में देखा।
जानें कौन हैं ओमा द अक्
ओमा द अक् का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। वे आध्यात्मिक चिंतन, दर्शन और साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। बचपन से ही उन्होंने शास्त्रों, पुराणों, विज्ञान और ज्योतिष का अध्ययन किया तथा बाद में पारंपरिक शिक्षा छोड़कर स्वतंत्र लेखन और दार्शनिक चिंतन का मार्ग अपनाया। वे हजारों कविताओं, लेखों और नाटकों के रचनाकार माने जाते हैं। अपने अत्यंत महंगे कविता-संग्रह और ज्ञान तथा शब्दों के मूल्य पर आधारित विचारों के कारण भी वे चर्चा में रहे हैं।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
देश के विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक मंचों पर वे आध्यात्मिक एवं दार्शनिक विषयों पर व्याख्यान देते रहे हैं।फिलहाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद उनकी यह सांकेतिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है। हालांकि, ओमा द अक् ने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नाम लेकर कोई प्रत्यक्ष टिप्पणी नहीं की है। इसलिए उनकी पोस्ट की व्याख्या विभिन्न लोग अपने-अपने नजरिए से कर रहे हैं।
