अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए चला अभियान, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बरेली : बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जनसुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को चार कोचिंग संस्थानों एवं डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। यह अभियान शहर में संचालित शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के उद्देश्य से चलाया गया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने संस्कार लाइब्रेरी (100 फुटा रोड, तुलाशेरपुर), द-लायन्स लाइब्रेरी, शिक्षापीठ डिजिटल लाइब्रेरी और स्वास्तिक लाइब्रेरी (संजय नगर बाईपास रोड, तुलाशेरपुर) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह अफसर थे मौजूद
इस अभियान में विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार, सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता अजीत साहनी, सीताराम सहित प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बीडीए की उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की लगातार निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे सघन निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि किसी भी संभावित
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी संस्थानों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
