बरेली : यूपी के बरेली जिले में स्थित संजयनगर के एक होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। इसकी मालिक एक सत्ताधारी पार्टी के नेता की रिश्तेदार बताई जा रही हैं। मगर, “The Justice Hindi” पुष्टि नहीं करता है। पुलिस की छापेमारी में कुल 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाओं में से कई पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और लखनऊ की रहने वाली हैं। यह गिरोह राष्ट्रीय स्तर पर युवतियों को देह व्यापार में धकेल रहा था। इज्जतनगर पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गुप्त सूचना पर होटल में छापा, देह व्यापार का हुआ खुलासा
सूचना मिलने पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान युवतियों और पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में लिया और होटल को सील कर दिया।
गिरफ्तार महिलाएं और पुरुष — जानिए कौन-कहां से है
इसमें आशिया (लखनऊ), सपना (पश्चिम बंगाल), माही मंडन (झारखंड), अजमीरा खातून (पश्चिम बंगाल), दीपिका माथा (पश्चिम बंगाल), पल्लवी (राजस्थान),मोनिका (बदायूं) होटल की रिसेप्शनिस्ट, सुमित शर्मा (बरेली), चन्नू खां (बरेली) और गौस मोहम्मद (बरेली) को गिरफ्तार करने की बात सामने आई है।
होटल संचालिका और ब्रोकर फरार, तलाश जारी
इस देह व्यापार रैकेट की मुख्य सरगना होटल मालकिन और कॉलगर्ल एजेंट पुलिस कार्रवाई से पहले फरार हो गईं। पुलिस की टीमें लगातार दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दे रही हैं।
होटल से बरामद आपत्तिजनक सामान
छापे के दौरान होटल से बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई।82,500 रूपये नकद,10 मोबाइल फोन, सेक्सवर्धक दवाएं,मेकअप किट,एक रजिस्टर (ग्राहकों की जानकारी), अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं आदि मिले हैं
फर्जी आईडी पर रूम आ अलॉटमेंट, बिना पहचान के ग्राहकों की एंट्री
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि होटल में ग्राहकों को बिना पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराया जाता था। हर सौदे में होटल संचालिका को निश्चित कमीशन मिलता था। इस नेटवर्क के जरिए युवतियों की तस्करी कर उन्हें देह व्यापार में झोंका जा रहा था।
कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच
इज्जतनगर थाने में सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और IPC की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब होटल की बुकिंग रजिस्टर, मोबाइल कॉल डिटेल, फर्जी पहचान पत्र और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जावेद अली, ब्रहमपाल सिंह, चंचल, डॉली सैनी समेत कुल 10 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे
![]()
