आंधी-तूफान पीड़ितों और किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना और खेत-खलिहान योजना के तहत भी बांटी गई मदद
बरेली : यूपी के बरेली में दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों और किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शुक्रवार को आंवला तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने पीड़ित परिवारों और किसानों को सहायता राशि वितरित की। कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 12 और 13 मई को आए आंधी-तूफान से हुई जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में राहत राशि भेजी। जनहानि के मामलों में दो पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा मकान क्षति से प्रभावित 30 लोगों को कुल 1 लाख 62 हजार रुपये तथा पशुहानि से प्रभावित 9 लोगों को भी सहायता राशि प्रदान की गई।प्रभारी मंत्री ने ग्राम डरूआपुर में अग्निकांड से प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री खेत-खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के तहत 10 किसानों को कुल 2 लाख 29 हजार 973 रुपये की आर्थिक मदद दी।
लाभार्थियों को मिले 5-5 लाख
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कई लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये और एक दिव्यांग लाभार्थी को 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत जनपद में अब तक 1496 किसानों को 72 करोड़ 47 लाख 80 हजार रुपये से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है। कार्यक्रम में डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, अविनाश सिंह, संतोष कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद
