बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्प्लेंडर प्लस बरामद
पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले में बरखेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सचिन नाम का एक ऑटो लिफ्टर चोरी की बाइक के साथ इलाके में घूम रहा है। इस इनपुट के आधार पर बरखेड़ा -नवाबगंज रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
कागजात नहीं दिखा पाया, खुल गई पोल
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ में वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका, जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो बाइक चोरी की निकली।आरोपी की पहचान शातिर ऑटो लिफ्टर सचिन के रूप में हुई।
चोरी की स्प्लेंडर प्लस बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से हीरो स्पेलडर प्लस बाइक बरामद की है, जो पहले चोरी की गई थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मुकदमा दर्ज, जेल भेजने की तैयारी
बरखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
ऑटो लिफ्टर गैंग पर नजर
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है।
रिपोर्ट: ऋतिक द्विवेदी
