इज्जतनगर रेल मंडल में निर्माण कार्य का असर, टनकपुर-बरेली ट्रेन अब जंक्शन तक, गोरखपुर -लालकुआं स्पेशल जुलाई तक निरस्त
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बरेली सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड में समपार संख्या 248 (श्मशान भूमि) पर एलएचएस (लेवल क्रॉसिंग अंडरपास) निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव और निरस्तीकरण किया गया है।
मेला स्पेशल ट्रेन को मिली राहत, अब जंक्शन तक चलेगी
रेलवे प्रशासन ने पहले गाड़ी संख्या 05307 टनकपुर-बरेली मेला स्पेशल को इज्जतनगर तक शॉर्ट -टर्मिनेट किया था, लेकिन अब यात्रियों को राहत देते हुए इसे 27, 28 और 30 अप्रैल 2026 को बरेली जंक्शन तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 05308 बरेली-टनकपुर मेला स्पेशल, जो पहले इज्जतनगर से शॉर्ट-ओरिजनेट हो रही थी। अब 28, 29 अप्रैल और 1 मई 2026 को बरेली जंक्शन से संचालित होगी।
गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन स्पेशल के 11 फेरे निरस्त
वहीं दूसरी ओर रेलवे ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए गाड़ी संख्या 05009/05010 गोरखपुर -लालकुआं-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के 11 फेरों को पूरी तरह निरस्त कर दिया है।05009 गोरखपुर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 1 मई से 10 जुलाई 2026 तक नहीं चलेगी। 05010 लालकुआं -गोरखपुर स्पेशल को 2 मई से 11 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी।
निर्माण कार्य के चलते लिया निर्णय
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बरेली सिटी स्टेशन यार्ड में चल रहे एलएचएस निर्माण कार्य के लिए यातायात और पावर ब्लॉक लिया गया है। इसी वजह से ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव और निरस्तीकरण किया गया है।
यात्रियों के लिए अहम सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
