बरेली : गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआँ-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई, 2026 तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार और 11 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक लालकुआँ से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। कुल मिलाकर यह स्पेशल ट्रेन 14 फेरे लगाएगी।
यह रहेगा ट्रेन का पूरा शेड्यूल
गोरखपुर से लालकुआं के बीच चलने वाली 05009 ट्रेन गोरखपुर शाम 5.05 बजे चलेगी। यह ट्रेन बस्ती से शाम 6.20 बजे, गोंडा रात 8.10 बजे, सीतापुर जंक्शन 11.00 बजे, लखीमपुर खीरी अगले दिन रात को 12.05 बजे, गोला गोकरननाथ 12.37 बजे, मैलानी 01.35 बजे,पूरनपुर 2.27 बजे,पीलीभीत, 3.30 बजे, भोजीपुरा 05.15 बजे, किच्छा 6.05 बजे, लालकुआँ स्टेशन पर आगमन 8.05 बजे होगा।
वापसी में यह रहेगा टाइम टेबल
05010 लालकुआँ-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन लालकुआँ स्टेशन से सुबह 10.00 बजे चलकर किच्छा 11.42 बजे, भोजीपुरा दोपहर 1.00 बजे, पीलीभीत 2.17 बजे, पूरनपुर स्टेशन पर 3.20 बजे,मैलानी स्टेशन पर 4.20 बजे, गोला गोकरननाथ स्टेशन पर 5.10 बजे,लखीमपुर शाम 5.32 बजे,सीतापुर जंक्शन पर 6.45 बजे, गोंडा स्टेशन पर रात 9.50 बजे, बस्ती स्टेशन पर 11.32 बजे, गोरखपुर जंक्शन पर अगले दिन रात 1:15 बजे पहुंचेगी।
17 कोच वाली होगी आधुनिक ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं। इसमें जनरेटर सह लगेज यान- 01, एलएसएलआरडी-01, साधारण द्वितीय श्रेणी- 04, शयनयान (Sleeper)- 03, एसी थर्ड (3AC)- 05, एसी सेकंड (2AC)- 02 और एसी फर्स्ट कोच 01 है।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
गर्मी के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और वेटिंग की समस्या को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन खासतौर पर चलाई जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगी।
