बरेली: हज 2026 पर जाने वाले आजमीन के लिए 16 फरवरी यानी सोमवार को दरगाह आला हज़रत परिसर में विशेष हज ट्रेनिंग और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप दरगाह स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
हज के हर अहम रुक्न पर मिलेगी तफसीली जानकारी
कैंप में मौजूद उलेमा आजमीन हज को हज से जुड़े तमाम जरूरी अरकान और इबादतों की विस्तार से जानकारी देंगे। इसमें एहराम बांधने का सही तरीका, तवाफ, सफा-मरवाह की सई, अराफात, मिना और मुजदलिफा में अदा की जाने वाली इबादतों के साथ-साथ हज के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा।
ट्रेनिंग के बाद होगा टीकाकरण
हज ट्रेनिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आजमीन हज का टीकाकरण किया जाएगा। यह कैंप जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
बरेली जिले का आखिरी हज टीकाकरण कैंप
दरगाह प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह बरेली जिले का आखिरी हज टीकाकरण कैंप है। जिन आजमीन हज का टीकाकरण अब तक नहीं हो सका है, उनसे अपील की गई है कि वे तय समय पर कैंप में पहुंचकर अपना टीकाकरण जरूर करा लें।
