बरेली : बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम सैदपुर हाकिन्स में अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मैनूर और कशिश द्वारा लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की अनुमति भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। बरेली विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम -1973 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की।
बिना स्वीकृति भूखंड बनाने पर BDA की कार्रवाई
इस दौरान सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता अजीत साहनी सहित प्रवर्तन टीम मौजूद रही। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले बरेली विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
