बरेली : एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 65वें वार्षिक अधिवेशन में महामंत्री चुने जाने के बाद बसंत चतुर्वेदी का सोमवार को भोजीपुरा शाखा कार्यालय पर प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने शाल ओढ़ाकर और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसी दौरान महामंत्री का जन्मदिन भी मंडल कार्यालय और भोजीपुरा शाखा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपने संबोधन में महामंत्री बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के नेतृत्व में देशभर में आठवां वेतन आयोग लागू कराने और यूनिफाइड पेंशन स्कीम में पुरानी पेंशन के सभी लाभ दिलाने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग में देरी के विरोध में 2 फरवरी 2026 को देशव्यापी मांग दिवस मनाया जाएगा।
पदों के सरेंडर और निजीकरण पर जताई चिंता
उन्होंने रेलवे में पदों के सरेंडर और निजीकरण पर चिंता जताते हुए इसे रेल संरक्षा और यात्री सुरक्षा के लिए घातक बताया। इसके साथ ही उन्होंने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के माइलेज भत्ते में वृद्धि, ट्रैकमैन को ग्रेड पे 4200 और वंचित सुपरवाइजरों को ग्रेड पे 5400 दिलाने के प्रयासों की जानकारी दी। अंत में महामंत्री ने स्वागत के लिए सभी रेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
यह पदाधिकारी थे मौजूद
इस दौरान नरमू के मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मालिक, संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह, ताजुद्दीन खान, दीपक जौहरी, राकेश कुमार,शाखा मंत्री भोजीपुरा इंद्रसिंह सक्सेना, शाखा अध्यक्ष एस.एन. ठाकुर ,रिया सिंह,आर के पाण्डेय, पिंकी सिंह, सिमरन,मंजू,मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन,कुलदीप,विपरेंद्र, ठाकुर, उमाशंकर,चंदन कुमार, मनोज श्रीवास्तव, संजय यादव,रविन्द्र कुमार, शिवराज सिंह विष्ट, अशोक कुमार अमित तिवारी, मुनाजिर बेग पदाधिकारी सहित देवप्रकाश, प्रदीप शर्मा, नवीन पाल, तौफ़ीक़ रज़ा, आदि मौजूद थे।
