महिला म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रजनी बनीं विजेता, 40 महिला कर्मियों ने लिया हिस्सा
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर कारखाना के तत्वावधान में आयोजित इंटर शॉप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को पूरे उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। कारखाना प्रांगण में खेले गए फाइनल मैच में बी.जी.पी. ओएच टीम ने इलेक्ट्रिकल शॉप को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
रोमांचक फाइनल में BGP OH की शानदार जीत

शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुए फाइनल मुकाबले में बी.जी.पी. ओएच और इलेक्ट्रिकल शॉप की टीमें आमने-सामने थीं। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में बी.जी.पी. ओएच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। पहला सेट 25- 17, दूसरा सेट 25- 20 से जीत लिया और खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और दमदार खेल का प्रदर्शन किया।
रजनी प्रथम, शिल्पी द्वितीय और मीरा रावत ने हासिल किया तृतीय स्थान
खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ महिला म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कारखाना की 40 महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग तीन घंटे तक चली प्रतियोगिता में रजनी ने प्रथम स्थान, शिल्पी ने द्वितीय स्थान और मीरा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बुशन मीना, नेहा, प्रिया और लिलियन टुडू को महिला सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पर्सनल विभाग की शीला को वरिष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया।
अफसरों ने बढ़ाया उत्साह
खेल मैदान पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार, Dy. CME प्लांट रजत प्रताप सिंह, कार्य प्रबंधक पवन कुमार वर्मा, AWM प्रथम एवं द्वितीय,वी.डी. मीना, योगेंद्र कुमार शर्मा,स्पोर्ट्स अधिकारी राकेश कुमार मीना,ACMT मनीष कुमार श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

खेल भावना और एकता का संदेश
कार्यक्रम में क्रीड़ा सचिव सुहेल अली, पंकज कुशवाहा, भावेश जी, संदीप कुमार, जुगल किशोर, तेजपाल, अनिल कुमार, प्रियांक पाराशर, जे.एस. भदौरिया, शोएब रजा, दिनेश कुमार, कमर खान, महफूज़ खान, रवि शंकर राव, कृष्ण मुरारी, चर्चिल लायल, राजीव शर्मा सहित, एनईआरएमसी यूनियन से राजनीश तिवारी, मनोज यादव, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, अर्पित कुमार समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर क्रीड़ा सचिव सुहेल अली ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।
