बरेली : यूपी के बरेली में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विधायक खेल स्पर्धा 2025-26 का आज बासु वरल सरस्वती विहार स्कूल,और स्टेडियम में में धूमधाम से आयोजन किया गया। खेल मैदान सुबह से ही उत्साह, जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बिथरी चैनपुर, डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आंवला राहुल दीक्षित भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स,वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन,कुश्ती,जूडो, फुटबॉल सहित कई खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए।खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि“खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने में उपयोगी हैं।”
प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य

खेलकूद कार्यक्रम पूरी तरह निर्विवाद एवं पारदर्शी रूप से संचालित हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कोमल गौतम और शेफाली शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन टीम की सक्रिय भूमिका रही। इसमें मुकेश कुमार,अमित सागर,भानु प्रताप,पंकज कुमार,अरुण कुमार, राजकुमार सिंह,हेमेंद्र सिंह,राखी सक्सेना आदि पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया। युवा कल्याण विभाग की इस पहल का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और अगले चरण की तैयारियों पर चर्चा की गई।
