लखनऊ/ प्रयागराज : उत्तर प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में इलाहबाद (प्रयाजराज) हाइकोर्ट ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।इसमें राज्य के 75 में से 40 जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला कर दिया। इस बदलाव से राज्य भर के 42 जजों का ट्रांसफर हुआ है। यह तबादले मुख्य न्यायधीश के आदेश पर किए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में कई प्रमुख जनपद शामिल हैं। इसमें प्रयागराज, मेरठ, आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर औरैया, संभल, महोबा, बिजनौर, झांसी, रामपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, बलरामपुर, इटावा, बहराइच, वाराणसी, मेरठ, महाराजगंज, बांदा, पीलीभीत, बागपत, हापुड़, नोएडा, अमरोहा, गोंडा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, रमाबाई नगर, बदायूं, कानपुर नगर, मुजफ्फरनगर, भदोही, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, कौशांबी, मथुरा, देवरिया, हाथरस, श्रावस्ती और कैराना के जज बदले गए हैं।
संभल के जिला जज का झांसी तबादला
यूपी के संभल के जिला जज कमलेश कुचछल का तबादला झांसी किया गया है। इसी तरह से मयंक चौहान को गौतम बुद्ध नगर से स्थानांतरित कर औरैया का जिला जज नियुक्त किया गया है। संजय कुमार-VII अब बिजनौर में जिला न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। प्रतिमा श्रीवास्तव, जो अब तक वाणिज्य कर अधिकरण, लखनऊ की अध्यक्ष थीं, अब बाराबंकी की जिला जज होंगी। रजत सिंह जैन मेरठ से इटावा भेजे गए हैं, जबकि संजीव पांडेय वाराणसी से मेरठ आ रहे हैं। विवेक को लखनऊ खंडपीठ से अमरोहा का जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अजय कुमार-II अब हापुड़ में, तेज प्रताप तिवारी को रमाबाई नगर, विकास कुमार-I को मथुरा और इंदर प्रीत सिंह जोश को कैराना का जिला न्यायाधीश बनाया गया है।
न्यायिक व्यवस्था में प्रभावी कदम
जानकारों के अनुसार, यह तबादले न्यायिक प्रशासन के पुनर्गठन और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इन तबादलों से न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की दिशा में नया संतुलन स्थापित होगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि सभी स्थानांतरित जिला जजों को जल्द से जल्द नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट





