सपा सांसद बोले, प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सरकार से करेंगे बात
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन उत्तर रेलवे का 28वां वार्षिक अधिवेशन लखनऊ में संपन्न

लखनऊ : ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन (उत्तर रेलवे) का 28वां वार्षिक अधिवेशन राजधानी लखनऊ के 40 क्वार्टर बारातघर सामुदायिक केन्द्र, आलमबाग में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस भव्य अधिवेशन में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकार और सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि “ओबीसी एसोसिएशन रेलवे का सबसे मजबूत और संख्या में सबसे बड़ा संगठन है। इसे और अधिक संगठित होकर अपने हक़ और अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सरकार से बात की जाएगी। बोले, आवश्यकता पड़ी, तो संसद में आवाज भी उठाई जाएगी। उन्होंने रिजर्वेशन पॉलिसी को और अधिक मजबूत करने की बात कही। लोकसभा में कर्मचारियों के हक की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
ओबीसी संगठनों को शाखा स्तर पर दिए जाएं कार्ड पास

उत्तर रेलवे के महामंत्री श्री एसके यादव ने अधिवेशन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं। बोले, ओपीएस (Old Pension Scheme) के सभी प्रावधानों को यूपीएस पेंशन में शामिल किया जाए। स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) और संयुक्त वार्ता तंत्र (JCM) में ओबीसी संगठनों को शाखा स्तर पर कार्ड पास दिए जाएं प्रशासन के साथ अनौपचारिक बैठकें दो से बढ़ाकर तीन की जाएं। रनिंग कर्मचारियों का रनिंग भत्ता 25 फीसद बढ़ाया जाए (जनवरी 2024 से) और एरियर का भुगतान भी किया जाए। मण्डल सचिव, वर्कशॉप मंडल जीएस यादव ने G.D.C.E. और L.D.C.E. को सभी श्रेणियों में लागू करने की मांग की। विनोद कुमार सचान और अभिषेक यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।
एलएआरएसजीईएस स्कीम दोबारा लागू करने की मांग

केन्द्रीय अध्यक्ष केएस कुशवाहा ने एलएआरएसजीईएस स्कीम को पुनः लागू करने, रेलवे में निजीकरण रोकने, और बैकलॉग आरक्षण को भरने की मांग की। देशभर से प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इसमें दिल्ली मंडल के मंडल सचिव सत्यपाल सिंह, अध्यक्ष राकेश सिंह, फिरोजपुर मंडल के ब्रजेश कुमार, मुन्ना कुमार, अम्बाला मंडल: के डीपी सिंह, राकेश सिंह, मुरादाबाद मंडल के संजय यादव, संतराम यादव, हेडक्वार्टर मंडल से रामविलास यादव, रामलाल, ब्रिज वर्कशॉप त्रिलोकी यादव आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का कुशल संचालन बीके सिंह (सहायक महासचिव, उत्तरी क्षेत्र) ने किया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, नगर महासचिव इरशाद अहमद ‘गुड्डू’, भरत यादव, नागेन्द्र सिंह, धीरज यादव, कुलदीप यादव, टी.बी. सिंह, अनिल पासी, इस्तियाक अहमद,रामप्रकाश यादव, तानसेन यादव, अमित सक्सेना, प्रदीप कनौजिया, ज्ञानेन्द्र कुमार ‘ज्ञानू’, प्रदीप शर्मा, अरविन्द यादव, प्रमोद यादव (पार्षद), शौकत अली, शिवम यादव ‘गोलू’ सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
