बरेली। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। लाल फाटक रोड, सुभाष नगर रोड, फतेहगंज पश्चिमी और पीलीभीत बाईपास रोड पर कुल 08 अवैध भवनों को सील कर दिया गया।
जिसमें रविंद्र गैरा द्वारा लाल फाटक बदायूं रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। राजवीर सिंह, सर्वेश यादव, बृजेश यादव, अज़ीज़, शाहिद, वाहिद, आयुष सिंघल, पिंटू और सरदार रावेल सिंह द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यवसायिक भवन का अवैध निर्माण कराया जा रहा था। बरेली विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता रमन अग्रवाल और अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी, बी.एम. गौतम, सीताराम व प्रवर्तन टीम ने यह कार्रवाई की। सभी अवैध भवनों को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत सील कर दिया गया।
बीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति को खरीदने से पहले विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। बिना स्वीकृति के खरीदी गई संपत्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
