बरेली : यूपी के बरेली जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने की दिशा में एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल कर उन्होंने 12 थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड और दो को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
लापरवाही पर कार्रवाई
बरेली देहात के सिरौली थाना प्रभारी रामरतन और भुता थाना प्रभारी भारत सिंह को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सुभाषनगर और फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जानें कौन कहां गया

रविन्द्र कुमार को थाना प्रभारी इज्जतनगर से हटाकर भुता थाना प्रभारी बनाकर भेजे गए। मदन मोहन चतुर्वेदी को साइबर थाना प्रभारी से हटाकर एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के नए प्रभारी बने। जगत सिंह प्रभारी एएचटी से सिरौली थाना प्रभारी बनाए गए। चंद्रप्रकाश शुक्ला को रिजर्व पुलिस लाइन से बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी की कमान दी गई है। अभिषेक कुमार को बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी से हटाकर सीबीगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। सुरेश चंद्र गौतम प्रभारी सीबीगंज को हटाकर किला थाना प्रभारी बनाया गया है। राजेश कुमार को थाना किला प्रभारी से शेरगढ़ थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। आशुतोष द्विवेदी को शेरगढ़ थाना प्रभारी से देवरनियां थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया। यहां के थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा को साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है। थाना प्रभारी सुभाषनगर धर्मेन्द्र सिंह को लाइन भेजा गया है। अरुण कुमार श्रीवास्तव को लाइन से सुभाषनगर थाना प्रभारी, भमौरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम राजकुमार शर्मा को इसी थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से सुरेन्द्र पाल सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम फतेहगंज पश्चिमी और थाना फतेहगंज पश्चिमी के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
![]()
