रुद्रप्रयाग/लखनऊ: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बदरीनाथ जा रही एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। वाहन में चालक सहित कुल 19 लोग सवार थे। जिनमें 17 एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग राजस्थान के उदयपुर से चारधाम यात्रा पर निकले थे। यह हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास हुआ है। श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए थे
हादसे के बाद तीन लोग वाहन से गिरे
प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के मुताबिक हादसे के समय तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर पड़े। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो वहीं, वाहन के बाकी यात्री नदी की तेज धार में बह गए। एक शव शिवपुरी तक बहकर पहुंचा जिसे एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू किया।
बचाव कार्य में जुटी टीमें
एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। तेज बहाव और दुर्गम भू-स्थिति के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें होने लगी हैं। नदी में ड्रोन और नावों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी
देखें घायल यात्रियों की सूची
1.दीपिका सोनी, 42 वर्ष, सिरोही, राजस्थान
2.हेमलता सोनी, 45 वर्ष,गोगुंडा, राजस्थान
3.ईश्वर सोनी, 46 वर्ष,गुजरात
4.अमिता सोनी, 49 वर्ष, महाराष्ट्र
5.भावना सोनी, 43 वर्ष, गुजरात
6.भव्य सोनी, 7 वर्ष, गुजरात
7.पार्थ सोनी, 10 वर्ष, मध्य प्रदेश
8.सुमित कुमार (चालक), 23 वर्ष – हरिद्वार
जानें क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय प्रशासन से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।”
