नोएडा/लखनऊ: यूपी के नोएडा के सेक्टर-12 स्थित डब्ल्यू-11 ब्लॉक में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी ओमपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
एक दिन पहले मकान देखने आए थे युवक, आज वारदात
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को दो युवक मकान किराए पर लेने के लिए आए थे और बुधवार को वे अपने सामान के साथ वहां शिफ्ट हो रहे थे। वहां ओमपाल सिंह को गोली मार दी। यह गोली किसने मारी, यह बात साफ नहीं हुई है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि आपसे में ही कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या की गई है, तो वहीं कुछ लोग रंजिश में हत्या की बात कह रहे हैं। मगर, शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से भी हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी जांच को टीम बना दी है। जांच के बाद ही हत्या का कारण साफ होगा।
कमरे में मिला शव, हमलावर फरार, पहचान नहीं हो सकी
घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक जब कमरे में पहुंचा तो ओमपाल का शव फर्श पर पड़ा था। गोली सिर में मारी गई थी। वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि हत्या उन्हीं युवकों ने की या किसी तीसरे शख्स ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।
स्कूटी जब्त, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मौके से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हत्यारों की पहचान हो सके।
डीसीपी का बयान, जल्द सामने आएगी सच्चाई
डीसीपी यमुना प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी जाएगी।
![]()
