बरेली: यूपी के बरेली में स्थित आठवीं बटालियन पीएसी (Provincial Armed Constabulary) में तैनात मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। सरकारी क्वार्टर में सुबह सिर के बल गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई और शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। 56 वर्षीय रणवीर सिंह उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के गांव पूरानिस्फा पंसारी के निवासी थे और लंबे समय से पीएसी बरेली में सेवा दे रहे थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह 6 बजे वे उठे और शौच के लिए निकले। इसी दौरान ठोकर लगने से जमीन पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट आ गई।
जिला अस्पताल में इलाज को कराया भर्ती
उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने उनका सीटी स्कैन किया और उपचार जारी रखा, लेकिन दोपहर से हालत लगातार बिगड़ती गई। मगर, रात में उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
सेवा के दौरान दर्दनाक अंत
रणवीर सिंह जैसे अनुशासित जवान जो दशकों से पुलिस सेवा में रहे, उनका ऐसे असामयिक और दु:खद अंत ने विभाग और परिजनों को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस विभाग में भी इस दुखद समाचार से शोक की लहर है।
