अहमदाबाद/लखनऊ : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघानीनगर में दोपहर 1:39 बजे लंदन के गैटविक एयरपोर्ट को जाने वाली एयर इंडिया AI-171 क्रैश हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे। जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान क्रैश हो गया। जिसके चलते हादसे के बाद भारी विस्फोट हो गया। धुएं का गुबार देख कर इलाके में हड़कंप मच गया।
आसमान से वरसी मौत

गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के चंद मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मेघानीनगर के घनी आबादी वाले इलाके में हुआ, जहाँ विमान रिहायशी घरों पर गिरा। न्यूज एजेंसी एपी (AP) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस हादसे में किसी के भी जीवित बचने की संभावना नहीं है। मगर, The Justice Hindi अभी मौतों को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है।
अनुभवी पायलट, लेकिन फिर भी हादसा

मुख्य पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल 8,200 घंटे का उड़ान अनुभव था।, तो वहीं फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर 1,100 घंटे उड़ान अनुभव था। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण कुछ ही मिनटों में यह नियंत्रण खो बैठा और घनी आबादी वाले क्षेत्र में जा गिरा।
तत्काल हालात: आग, चीखें, और तबाही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान गिरते ही जबरदस्त धमाका हुआ और चारों ओर आग की लपटें फैल गईं। आसमान में घना धुआं भर गया। लोगों ने अपने घरों से निकलकर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियाँ और पुलिस की टीमें तैनात हैं। एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। अहमदाबाद के अस्पतालों में 1200 बेड आरक्षित किए गए हैं।
सरकारी प्रतिक्रिया, राज्य व केंद्र दोनों सक्रिय
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल हादसे की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एयर इंडिया और DGCA की टीमें जांच के लिए घटनास्थल पर भेजी गई हैं।
यात्रियों की नागरिकता का विवरण
इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश,7 पुर्तगाली,1 कनाडाई। अभी हादसे का स्पष्ट कारण का पता अभी नहीं चला है। एयर इंडिया और DGCA द्वारा विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के अनुसार हादसा संभवत इंजन फेल्योर या तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ।
हेल्पलाइन नंबर जारी
परिजनों के लिए एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 जारी किया है। इसके साथ ही लैंडलाइन 07923251900 Mobile: 99784 05304 और पुलिस Helpline 07925620359
