अगर किसी को आपत्ति हो तो 7 दिन के अंदर लिखित में बताएं!
लखनऊ/इंदौर : जी हां, यह लाइन किसी सरकारी नोटिस या अदालत के आदेश की नहीं, बल्कि एक होने जा रही शादी का हैरतअंगेज़ इश्तेहार है, जो इंदौर के एक स्थानीय अखबार में छपा है। इंदौर के रहने वाले राहुल राजवानी और पिंकी ठाकुर ने अपनी सगाई और आगामी विवाह की सार्वजनिक घोषणा एक अखबार के ज़रिए की है। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि अगर किसी को इस रिश्ते से कोई आपत्ति है, तो वो 7 दिनों के भीतर लिखित में सूचित करे!
क्या है इसका मतलब?

ऐसा लग रहा है कि आजकल लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के पुराने रिलेशनशिप से डरने लगे हैं। कहीं कोई पुराना प्रेमी शादी के बाद बवाल न मचा दे या वायरल वीडियो न आ जाए। इससे बचने के लिए अब युवा खुद अखबारों में “शादी की सूचना” प्रकाशित कर रहे हैं।
अब सिर्फ शगुन और कार्ड नहीं, इश्तेहार भी जरूरी!
प्यार में धोखा, फिर ब्लैकमेलिंग और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं ने युवाओं को सावधान और सतर्क बना दिया है। इंदौर का यह विज्ञापन दिखाता है कि आज की शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि एक कानूनी और सामाजिक भरोसे का एग्रीमेंट बन चुकी है।
![]()
