झांसी/बरुआसागर/लखनऊ : यूपी के झांसी के बरुआसागर कस्बे में जल संकट चरम पर पहुंच चुका है। यहां हालात इतने बिगड़े कि दर्जनों महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि बीते दो महीने से इलाके में पीने के पानी की भारी किल्लत है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है।
महिलाओं ने दी चेतावनी
मौके पर पहुंचे अधिकारियों को महिलाओं ने साफ कहा— “अब हमें सिर्फ आश्वासन नहीं, पानी चाहिए। वरना अगली बार वोट नहीं!”स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। महिलाएं रोज़ाना घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं, लेकिन नल में पानी नहीं आता। अब लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
