लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बेलगाम हो चुके हैं और भाजपा सरकार का “जीरो टॉलरेंस” सिर्फ कागज़ी दावा बनकर रह गया है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा, हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और उत्तर प्रदेश महिला अपराध में देश में शीर्ष पर पहुंच चुका है।
अखिलेश यादव ने गिनाई हालिया घटनाएं
अखिलेश यादव ने राज्यभर में हुई हालिया घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि मुरादाबाद में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मेरठ में नर्स से दुष्कर्म की कोशिश, फर्रुखाबाद घर में सो रही बुज़ुर्ग महिला की हत्या,कानपुर (बिल्हौर-चौबेपुर) एक व्यक्ति की हत्या। बोले, “ये घटनाएं तो सिर्फ बानगी हैं। उत्तर प्रदेश में रोज़ाना ऐसी ही दर्जनों घटनाएं हो रही हैं,” अखिलेश यादव ने कहा।
“गरीब और निर्दोष हो रहे शोषण का शिकार”
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में गरीबों और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा, बल्कि निर्दोषों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार के झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। बोले > “धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। पुलिस हिरासत में सबसे ज़्यादा मौतें भाजपा शासन में हो रही हैं। सरकार जनहित नहीं, दमन की राजनीति कर रही है।
2027 चुनाव में बदलाव का संकल्प
सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी और समाजवादी सरकार को फिर से चुनेगी। भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया। उन्होंने महिला अपराध में यूपी अव्वल हो चुका है। पुलिस हिरासत में मौतों में रिकॉर्ड वृद्धि, भ्रष्टाचार और झूठे वादों का शासन चल रहा है। इसके साथ ही गरीबों और पीड़ितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ने की बात कही।
![]()
