बरेली : अपराधियों के खिलाफ बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के सात शातिर और सक्रिय अपराधियों की बी-क्लास हिस्ट्रीशीट खोली गई है। ये अपराधी हत्या, लूट, वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर वारदातों में लिप्त रहे हैं। संपूर्ण आपराधिक इतिहास के आधार पर निगरानी में लिए गए अपराधी
संबंधित थानों में मुकदमें दर्ज
पुलिस विभाग से जारी प्रेस नोट के अनुसार इन सभी अपराधियों के खिलाफ उनके संबंधित थानों में पहले से कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए अब इन्हें निगरानी सूची में शामिल कर बी-क्लास हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। इसमें मुजीबुर्रहमान ग्राम जाम सावंत सुमाली, थाना बहेड़ी। इसके खिलाफ अपराध चोरी के वाहनों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने जैसे 8 मुकदमे दर्ज हैं। मो. रजा उर्फ गुड्डू निवासी सैदपुर चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 6 मुकदमे दर्ज हैं। मयंक अवस्थी उर्फ मोहित
निवासी: मकान नंबर 130, पंजाबपुरा, थाना किला के खिलाफ हत्या और जुए के 5 मुकदमे दर्ज, गुड्डू निवासी ग्राम सिसई, थाना शेरगढ़ के खिलाफ लूट जैसे अपराधों में 4 मुकदमे दर्ज हैं। बब्लू उर्फ इंतजार अहमद निवासी ग्राम सिसई, थाना शेरगढ़ के खिलाफ लूट के 3 मुकदमे दर्ज, अब्दुल रऊफ निवासी ग्राम जाम सावंत सुमाली, थाना बहेड़ी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी चोरी के 2 मुकदमे और जोधा सिंह निवासी ग्राम सिठौरा मढ़ीनाथ, थाना सुभाषनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस की सख्त निगरानी शुरू, अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर
एसएसपी बरेली के अनुसार इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर अब सतत निगरानी रखी जाएगी। थानों को निर्देश दिए गए हैं कि ये अपराधी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में न संलिप्त हो सकें, इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी खुफिया निगरानी बढ़ाई जाए। पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
![]()
