बरेली: थाना प्रेमनगर में 27 नवंबर 2025 को एक गंभीर घटना सामने आई। हाशिम अंसारी, निवासी सहसवानीटोला, थाना बारादरी ने सूचना दी कि उनकी पुत्री महजबीन का विवाह डॉ० तलहा पुत्र डॉ० मेहंदी हसन निवासी शाहबाद भाना, प्रेमनगर से हुआ था।
हत्या का कारण: अतिरिक्त दहेज की मांग
सूचना के अनुसार, ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महजबीन की हत्या कर दी। इस गंभीर आरोप पर थाना प्रेमनगर में धारा 80/21/85 बी०एन०एस० व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई
थाना प्रभारी प्रेमनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी पति तलहा सकेतनी और पत्नी असमा सकलैनी को गिरफ्तार किया। उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
