लखनऊ : यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन आज एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनने जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होकर अगले दिन 11 बजे तक लगातार 24 घंटे “विकसित भारत, विकसित यूपी – विज़न डॉक्यूमेंट 2047” पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहले वक्ता होंगे। सरकार विभागवार अपनी उपलब्धियां और विज़न रखेगी, तो वहीं विपक्ष सवाल और सुझाव देगा। इसके लिए 28 मंत्रियों की ड्यूटी तय की गई है।
यह है मानसून सत्र का कार्यक्रम

मानसून सत्र में 13 अगस्त सुबह 11 बजे से 14 अगस्त सुबह 11 बजे तक चलेगा। इसमें बांके बिहारी कॉरिडोर ऑर्डिनेंस, उच्च शिक्षा और अन्य विभागों से जुड़े विधेयक इसके साथ ही फतेहपुर कांड पर सत्ता-विपक्ष के बीच गरमा-गरम बहस हुई थी। यह आज भी होने की उम्मीद है। शिक्षक भर्ती, स्कूल ड्रॉपआउट, शिक्षा मित्र मानदेय पर भी सवाल-जवाब के साथ जोरदार बहस की आशंका है।
