अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, बोले- ‘SIR से डरना नहीं, डटे रहना है… भाजपा का खेल वोटर लिस्ट में फँसाने का!
लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए एक बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को “PDA प्रहरी” (Pichhda, Dalit, Alpsankhyak प्रहरी) की घोषणा करते हुए कहा कि इनका मकसद है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी का एक भी वोट कटने न पाए। उन्होंने कहा- “हमने PDA प्रहरी इसलिए बनाए हैं कि एक भी जगह समाजवादी पार्टी का वोट कट न पाए। हर बूथ, हर मोहल्ले में हमारे प्रहरी CCTV की तरह निगरानी करेंगे।”उन्होंने कहा कि अब “SIR से डरना नहीं है, डटे रहना है।” समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रहे।
PPTV की नई रणनीति: “जहाँ-जहाँ तू चलेगा, मेरा साया साथ होगा”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी की नई रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी “PPTV” प्रणाली लागू करेगी-“‘PP’ यानी PDA प्रहरी,-पूरी तरह चौकन्ने और सावधान रहकर CCTV की तरह चुनाव आयोग और प्रशासन पर नज़र रखेंगे।”उन्होंने कहा कि PDA प्रहरी समय-समय पर अपनी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को देंगे, और जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग व मीडिया को भी सूचित करेंगे।
जानबूझकर जनता और विपक्ष को उलझाया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा-“भाजपा जानबूझकर जनता और विपक्ष को SIR, BLO और वोटर लिस्ट में उलझा रही है,ताकि लोग सरकार की नाकामियों पर सवाल न पूछ सकें। पूरी मशीनरी भाजपा का वोट बनवाने में लगी है। अधिकारी जनता को परेशान करने में जुटे हैं।”उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा की इन “साजिशों और षड्यंत्रों” का खुलासा करेगी। बोले – पहले हमारा-आपका बुखार पैरासिटामोल से ठीक हो जाता था,ल। मगर, अब BJP वाले अब डोलो खिलवा रहे हैं, हेल्थ सेक्टर पूरी तरह चौपट है।”उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री बहुत कम्युनल स्पीच देने लगे हैं, क्योंकि अब उन्हें डर है कि कुर्सी हिल जाएगी।”“यूथ अफेयर्स में जीरो, वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट में जीरो, स्पोर्ट्स में जीरो- हर क्षेत्र में ये सरकार फेल है।” भाजपा ने 2022 में चुनावी बेईमानी की, लोगों को वोट नहीं डालने दिया। बेईमानी की जड़ अब निर्वाचन आयोग में बैठी है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”
भाजपा के “जंगलराज” से मुक्ति चाहती है जनता!

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा के “जंगलराज” से मुक्ति चाहती है। “लोकसभा चुनाव में PDA की जीत हुई, अब 2027 में समाजवादी सरकार बनाना तय है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है,अब सामाजिक न्याय का राज स्थापित होगा।”उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर कानून और संविधान का राज होगा, नौजवानों को रोजगार और प्रदेश को विकास की नई दिशा दी जाएगी। इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल, नीरज मौर्य, देवेश शाक्य, पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल पाल समेत बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे।
नेताजी की विरासत को समर्पित हाफ मैराथन, अखिलेश यादव ने किया टी-शर्ट और कैप का लांच

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को बलिया में 25 नवम्बर को आयोजित होने वाली ‘नेताजी मुलायम सिंह यादव हाफ मैराथन (21.1 किमी)’ के लोगो, टी-शर्ट और कैप का लॉन्च किया। इस हाफ मैराथन का उद्देश्य नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाजवादी विचारधारा और जनसेवा की भावना को युवाओं और महिलाओं तक पहुंचाना है। अखिलेश यादव ने इस मौके पर बलिया के युवाओं को बधाई दी और कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी को विशेष धन्यवाद दिया। आयोजक समिति का कहना है कि यह हाफ मैराथन सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि “समाजवादी मूल्यों,सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी राजनीति का उत्सव” होगी। इस दौरान समाजवादी नारों, पोस्टरों और सांस्कृतिक झलकियों के जरिए पार्टी की विचारधारा को जनता तक सॉफ्ट कैंपेन के रूप में पहुंचाया जाएगा।
उद्देश्य जाति, वर्ग और धर्म से ऊपर उठकर सबको एकता और समरसता के मंच पर लाना है। धावकों को चार श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।
