मुरादाबाद /लखनऊ : यूपी के चर्चित आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो गई है। उन्होंने अपना चार्ज मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह को सौंप दिया और अवकाश पर चले गए। सिक्किम कैडर 2005 बैच के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह 16 फरवरी 2015 को प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे। प्रारंभिक पांच साल की प्रतिनियुक्ति के बाद प्रदेश सरकार के अनुरोध पर उनकी अवधि दो बार क्रमश दो साल, और एक साल के लिए बढ़ाई गई। 20 अगस्त 2024 को चौथी बार उनकी प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए बढ़ाई गई थी, जो 14 अगस्त 2025 को समाप्त हो गई।
पूर्व मंत्री मुहम्मद आजम खां के खिलाफ की कार्रवाई
प्रतिनियुक्ति के दौरान आंजनेय कुमार सिंह पर रामपुर के डीएम के रूप में कार्य करने के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आरोप है। इस कारण वे सुर्खियों में रहे। उनकी प्रशासनिक कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद का कमिश्नर बनाया गया। चार्ज सौंपने के बाद अब उनके मूल कैडर में वापसी की संभावना है।
