बेंगलुरु में बोले समाजवादी पार्टी प्रमुख BJP ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, महिलाओं व युवाओं को सम्मानपूर्ण जीवन नहीं देना चाहती!
लखनऊ/बेंगलुरु। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने भाजपा की डबल इंजन सरकारों को हराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसी-ऐसी सीटें खोई हैं जिसकी “कल्पना भी नहीं कर सकती थी।”दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे अखिलेश यादव मीडिया से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनावों को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करती है, यह रवैया यूपी में भी दिखा।
2019 की हार से सीखा, 2024 में डबल इंजन को हराया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “2019 में समाजवादी पार्टी को सिर्फ 5 लोकसभा सीटें मिली थीं।” “2022 में हम सरकार नहीं बना पाए, लेकिन भाजपा का मजबूत मुकाबला किया।”“2024 में जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकारों को हराकर इतिहास बनाया।”उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा जीत का कितना भी जश्न मना ले, यूपी में समाजवादी पार्टी की जीत से उसकी तुलना नहीं की जा सकती।
महिलाओं को दस हजार देकर वोट ले लिया, लेकिन सम्मानजनक जीवन नहीं देना चाहती BJP!
बिहार चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा हार और जीत दोनों से सीख मिलती है।”“भाजपा महिलाओं और युवाओं को सम्मान का जीवन देना ही नहीं चाहती।”“BJP कह रही है कि महिलाओं का वोट उन्हें मिला, लेकिन यह नहीं बताती कि दस हजार रुपये कितने दिन देंगी?”उन्होंने तंज कसा कि जैसे अन्य राज्यों में पैसे देकर वोट लेने की योजना अचानक बंद कर दी गई, वैसे ही बिहार में भी जल्द बंद कर दी जाएगी।
“पलायन रोकने में BJP फेल- UP–Bihar के लोग परिवार से दूर रहने को मजबूर
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी और बिहार के सबसे ज्यादा लोग रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में भटक रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने पलायन रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा “दस हजार रुपये देकर वोट ले लिया, लेकिन लोगों को अपने ही राज्यों में रहने लायक हालात बनाने की योजना नहीं है।”SP का सीधा संदेश- BJP का मॉडल प्रचार पर आधारित, विकास पर नहीं
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि भाजपा न तो युवाओं को रोजगार दे रही है, न महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन। भाजपा की जीत अस्थायी है, जबकि समाजवादी मॉडल जनता के भरोसे पर खड़ा है।
गाज़ीपुर में मतदाता सूची अपडेट न होने पर उठाई आपत्ति, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन देकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर जिले की 374-सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 पोलिंग स्टेशनों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची अब तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, जिससे मतदाताओं को S.I.R प्रक्रिया में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सपा ने आरोप लगाया कि बीएलओ भी सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र (Form) नहीं पहुंचा रहे, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को प्रपत्र भरने में समस्या हो रही है। पार्टी ने मांग की है कि सैदपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी 414 पोलिंग स्टेशनों की मतदाता सूची तुरंत वेबसाइट पर अपलोड की जाए, ताकि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 से पहले मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। ज्ञापन के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम ने संयुक्त रूप से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सादगी से मनाई

सपा के राज्य मुख्यालय,पर शनिवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संदेश में कहा कि जल–जंगल–जमीन और आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लड़ने वाले बिरसा मुंडा ने न केवल अंग्रेजी शासन, बल्कि शोषण और अन्याय के खिलाफ भी ऐतिहासिक संघर्ष किया। अंग्रेजों द्वारा जनजातियों की पैतृक भूमि हड़पने की कोशिश के खिलाफ उनके नेतृत्व में ‘उलगुलान’ यानी महान क्रांति की शुरुआत हुई थी। कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह सहित समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में गोंड समुदाय एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
