लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज उत्तरी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला के साथ लखनऊ हाईकोर्ट के अवध बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव ललित तिवारी एडवोकेट और बार के अन्य सदस्य मिले। अखिलेश यादव ने तिवारी को जीत की बधाई दी और अवध बार के अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक मामलों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं के हित में और भी योजनाएं लागू की जाएंगी।
सपा सरकार बनवाने की कोशिश में जुटेंगे
अधिवक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में लखनऊ में हाईकोर्ट की भव्य इमारत का निर्माण हुआ, अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर, लाइब्रेरी व अन्य कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं। अधिवक्ताओं ने भरोसा दिलाया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए वे प्रयास करेंगे।
यह अधिवक्ता मौजूद
इस दौरान मुलाकात में शामिल अधिवक्ताओं में राम सुफल यादव (सदस्य कार्यकारिणी), रवीन्द्र यादव, अमित सिंह भदौरिया, संजय पटेल, करूणेश तिवारी, बृजेश यादव, हिमांशु शुक्ला और अंचल तिवारी शामिल रहे।
