25 जुलाई तक चलेगा रूट डायवर्जन, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
गाजियाबाद/लखनऊ : कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। 11 जुलाई रात 10 बजे से भारी वाहनों पर नो-एंट्री लागू होगी, जबकि 19 से 23 जुलाई तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) भी बंद रहेगा। यह प्रतिबंध कारों और हल्के वाहनों पर भी लागू रहेगा।
आप भी जानें रूट डायवर्जन
दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन तुलसी निकेतन, लोनी, आनंद विहार बॉर्डर से नहीं आ सकेंगे। DME (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे) 19 से 23 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेगा। बागपत से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी और सोनिया विहार होकर डायवर्ट होंगे। हापुड़/बुलंदशहर से आने वाले वाहन डासना पुल, लाल कुआं होते हुए गाजियाबाद शहर में नहीं जा सकेंगे। गंगनहर पटरी मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, NH-34 और DME मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मगर, आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को अनुमति पत्र के साथ प्रवेश की अनुमति होगी।
जानें क्या बोले ADCP ट्रैफिक
उन्होंने मीडिया को बयान जारी कर बताया कि”हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। मगर, जरूरत पर प्लान बदला जाएगा”। ADCP ट्रैफिक सच्चिदानंद ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है। जरूरत पड़ी तो कांवड़ियों को DME पर भी उतारा जा सकता है। यातायात हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इसमें नगर नियंत्रण कक्ष 9643208942, ग्रामीण नियंत्रण कक्ष 8929436700, ट्रांस हिंडन कक्ष 9643204440, ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9643322904 है।
होटल और ढाबों की जांच, रेट लिस्ट और साफ-सफाई पर ज़ोर
हापुड़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कांवड़ रूट पर स्थित ढाबों और होटलों की जांच शुरू कर दी है। 15 से अधिक स्थानों पर निरीक्षण के दौरान नाम और रेट लिस्ट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मोहननगर चौराहे पर कांवड़ियों का फूलों की बारिश से स्वागत होगा। सिविल डिफेंस की टीम मोहननगर चौराहे से गुजरने वाले कांवड़ियों पर 100 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा करेगी। 25 वॉलंटियर्स कांवड़ियों की वेशभूषा में सुरक्षा की निगरानी रखेंगे। इनमें महिलाएं भी शामिल रहेंगी।
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान (संक्षेप में) दिशा, प्रतिबंधित मार्ग और वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली से गाजियाबाद ,आनंद विहार, लोनी, तुलसी निकेतन बॉर्डर NH-9, चौधरी चरण सिंह मार्ग, डासना इंटरसेक्शन, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, बागपत से दिल्ली पारंपरिक मार्ग बंद ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार, हापुड़/बुलंदशहर से लालकुआं, आत्माराम स्टील तिराहा बंद , NH-9 से दिल्ली, मेरठ/मोदीनगर से NH-34, NH-58 बंद वैकल्पिक रूप से NH-9, DME से डायवर्जन
