बड़ोदरा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूरा, छायापुरी का अस्थायी ठहराव समाप्त, लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते 23 जून तक कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए पश्चिम रेलवे के बड़ोदरा स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होने के बाद कई विशेष ट्रेनों का ठहराव बड़ोदरा स्टेशन पर पुनः बहाल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स लॉन्चिंग कार्य के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है
बड़ोदरा स्टेशन पर फिर मिलेगा ट्रेनों का ठहराव
रेलवे के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान जिन ट्रेनों को अस्थायी रूप से छायापुरी स्टेशन पर रोका जा रहा था। उनका ठहराव अब पूर्ववत बड़ोदरा स्टेशन पर बहाल कर दिया गया है। इन ट्रेनों में 09196 मऊ-प्रतापनगर (वडोदरा) विशेष, 09120 लालकुआँ-वडोदरा विशेष, 05033 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस विशेष, 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष, 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष और 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर विशेष ट्रेन शामिल हैं।
लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य से बदला ट्रेनों का रूट
उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स लॉन्चिंग कार्य के चलते 14 जून से 23 जून 2026 तक कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। ये ट्रेनें उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर -आलमनगर तथा आलमनगर -ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से चलाई जाएंगी।
इन प्रमुख ट्रेनों का रहेगा परिवर्तित मार्ग
रेलवे के मुताबिक 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस,15074 टनकपुर -सिंगरौली एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस, 14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, 14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15128 नई दिल्ली -बनारस एक्सप्रेस, 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस और 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित अवधि तक बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी।
यात्रियों से अपडेट जानकारी लेने की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवाओं से प्राप्त करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
