लखनऊ/मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में एक मशहूर प्रॉपर्टी ब्रोकर पर एमडीए 2031 मास्टर प्लान में इच्छानुसार प्लॉट अलॉटमेंट और कार्य कराने के नाम पर शहर के उद्योगपतियों, निर्यातकों और डॉक्टरों से करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी शहर का ही रहने वाला है। बताया जाता है कि ठगी का शिकार बने लोग अब पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तैयारी में हैं, जब भी कोई पैसा वापस मांगता है, आरोपी सिर्फ आश्वासन देकर टाल देता है। पीड़ितों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में एमडीए अफसरों से बात करने की कोशिश की गई। मगर, संपर्क नहीं हो सका। सही तथ्य सामने आने के बाद विस्तार से न्यूज लिखी जाएगी।
