एजेंसी
दिल्ली : जैसे ही शुक्रवार को संसद की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया को लेकर ज़ोरदार नारेबाज़ी शुरू कर दी। विपक्ष का आरोप है कि यह एक “वोट चोरी योजना” है। जिससे SC, ST, OBC और मुस्लिम समुदायों को जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसदों से शांत रहने की अपील की, लेकिन जब नारेबाज़ी नहीं रुकी, तो सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा में भी हंगामा
राज्यसभा में भी यही मुद्दा छाया रहा। डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन विपक्ष नहीं माना। राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
सदन के भीतर ही नहीं, बाहर भी विरोध जारी रहा। प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने संसद परिसर में विरोध किया। वे पोस्टर लेकर पहुंचे जिन पर लिखा था “SIR = Voter Theft””लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ!”
