दिल्ली/लखनऊ : लोकसभा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग पहलगाम गए थे, वो सरकार के भरोसे पर गए थे। हमले के वक्त वहां कोई सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था? देश जानना चाहता है कि चूक किसकी थी?” उन्होंने सरकार की सीजफायर नीति, चीन से खतरे, पीओके पर रुख, और आर्थिक विफलताओं पर भी सवाल उठाए।
जानें क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtube.com/shorts/i33xHnqBBS0?si=SRGh8lGkIORF_4-w
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “पहलगाम हमले के आतंकी ऑपरेशन महादेव में ढेर कर दिए गए। हमारी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। आप तो वीजा देकर आतंकियों को बुलाते थे!”उन्होंने यूपीए के समय हुई आतंकी घटनाओं की तुलना में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
राजनाथ सिंह ने दी राज्यसभा को जानकारी
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर फुलप्रूफ सैन्य कार्रवाई थी जिसमें 100+ आतंकी मारे गए। उन्होंने कहा कि “हमारी रणनीति थी, सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाएं, आम नागरिकों को नुकसान न हो।”
सीजफायर पर सरकार क्यों चुप : अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “सीजफायर सोशल मीडिया से क्यों आया? सरकार चुप क्यों रही?”। इस दौरान डीएमके सांसद कनिमोझी ने भी उनका साथ दिया। बोलीं , “देशभक्ति पर सवाल न उठाएं। इस पर अमित शाह ने कहा “पाकिस्तान के बाद असली खतरा चीन से, लेकिन सरकार पूरी तरह सतर्क है।” उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया। बोले, “दाऊद, भटकल, सलाहुद्दीन सब कांग्रेस राज में भागे।”
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
केंद्र सरकार का दावा है कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को पीओके और सीमावर्ती ठिकाने पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। जिसके चलते पहलगाम हमले के दोषी 3 आतंकियों समेत 100+ आतंकी ढेर किए गए। भारत की ‘डिटरेंस पॉलिसी’ का स्पष्ट संदेश है।
