बरेली : रेलवे बोर्ड ने 15009/ 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस के इज्जतनगर तक विस्तार के बाद इस ट्रेन की नई समय सारिणी (Time Table) भी जारी कर दी है, जल्द ही इस ट्रेन के संचालन से बरेली से लखनऊ और गोरखपुर के लिए दो अलग-अलग रूटों पर सुविधाजनक ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी के फेरों को भी 30 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी, 30 दिसंबर तक बढ़ी सेवा
सीनियर DCM संजय शर्मा के अनुसार 05062/05061 विशेष गाड़ी अब सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। 05062 टनकपुर- अछनेरा (सुबह सेवा) टनकपुर से 4:35 बजे पर प्रस्थान करेगी। खटीमा, पीलीभीत से होकर भोजीपुरा स्टेशन पर 6:05 बजे, इज्जतनगर 6:22 बजे,बरेली सिटी पर 6:45 बजे, बरेली जंक्शन पर 6:57 बजे , बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, सिकंदराबाद, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट से होकर अछनेरा पर 12:30 बजे पहुंचेगी।
जानें वापसी का समय
05061 अछनेरा-टनकपुर (शाम सेवा), अछनेरा से 3:50 बजे चलकर, बदायूं: 7:35 बजे,बरेली जंक्शन 8:37 बजे,बरेली सिटी9:00 बजे, इज्जतनगर 9:20 बजे,भोजीपुरा 9:38 बजे, टनकपुर आगमन 11:35 बजे पहुंचेगी।
15009/15010 गोरखपुर- इज्जतनगर एक्सप्रेस की नई समय सारिणी
15009 गोरखपुर-इज्जतनगर (नाइट सर्विस) में गोरखपुर से 10:15 बजे चलकर मैलानी में 9:55 बजे, पीलीभीत 11:35 बजे, और इज्जतनगर आगमन 12:45 बजे होगा। इसी तरह से 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर ट्रेन इज्जतनगर से 3:10 बजे चलकर गोरखपुर पर 7:00 बजे आयेगी।
यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
इज्जतनगर और बरेली के यात्रियों के लिए गोरखपुर और लखनऊ रूट पर अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।टनकपुर- अछनेरा ट्रेन बढ़ने से मथुरा, हाथरस, बदायूं व कासगंज रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार बरेली मंडल में सीधी कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी।
