बरेली : होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखकर पूर्वोत्तर रेलवे )एनईआर) के इज्जतनगर मंडल ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन द्वारा 05741/05742 किशनगंज वाया -लालकुआँ -किशनगंज वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचालन चार फेरों के लिए किया जाएगा।
जानें संचालन की तिथि और समय
05741 किशनगंज वाया भोजीपुरा-लालकुआँ होली स्पेशल ट्रेन 05 से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किशनगंज से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान करेगी, और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर दूसरे दिन 16:55 बजे लालकुआँ पहुंचेगी। यह ट्रेन अलुआबाड़ी रोड, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, राघोपुर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर जं., लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा होते हुए लालकुआँ पहुंचेगी।
6 से लालकुआं वाया भोजीपुरा- किशनगज ट्रेन का संचालन
05742 लालकुआँ-किशनगंज होली स्पेशल ट्रेनवापसी में 06 से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआँ से रात 20:10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 02:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी। यह गाड़ी भी समान प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एलएसएलआरडी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 साधारण द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी
शामिल हैं।
होली पर यात्रियों को राहत
होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारणी की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने दी।
