मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और बरेली समेत कई जिलों में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखकर स्कूल -कॉलेजों को किया बंद
गाजियाबाद/मेरठ/मुरादाबाद : यूपी में कांवड़ यात्रा की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवधानों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली और लखीमपुर खीरी जैसे संवेदनशील जिलों में स्कूल -कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया गया है।
जानें किस जिले में कब तक रहेंगे स्कूल बंद?
मुरादाबाद में 21 जुलाई से 4 अगस्त तक यानी कुल 8 दिन की छुट्टियां, विशेषकर दिल्ली रोड, रामपुर रोड, कांठ रोड से 5 किमी दायरे में स्थित स्कूलों के लिए मेरठ 16 जुलाई से 23 जुलाई सभी बोर्ड (CBSE, ICSE, मदरसा) और कॉलेज शामिल।

मुजफ्फरनगर 16 जुलाई से 23 जुलाई यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखकर आदेश दिया है। बरेली और लखीमपुर सावन के सोमवार को छुट्टियां क्षेत्रीय स्तर पर ट्रैफिक के अनुसार निर्णय लिया गया है।
यह बोले डीएम
मुरादाबाद के डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 जुलाई से 4 अगस्त तक 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यदि कोई विद्यालय आदेश के विरुद्ध खुला पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी सुरक्षा और ट्रैफिक के मद्देनजर स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। सभी बेसिक, माध्यमिक, तकनीकी और डिग्री कॉलेज इस आदेश में शामिल हैं।
इसलिए यह है जरूरी
कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं, और पैदल यात्रा कर शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं। इस दौरान राजमार्गों और शहर की सड़कों पर भीड़, धार्मिक जुलूस, और रूट डायवर्जन के चलते सामान्य यातायात ठप हो जाता है। छात्रों की सुरक्षा और अभिभावकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
