बरेली : रक्षाबंधन के दिन थाना हाफिजगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिथरा के पास एक रोडवेज बस सड़क किनारे निर्माणाधीन कार्य के पास बने गड्ढे में फंस गई। बस में सवार 69 यात्री, जिनमें कई बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही थीं, सभी सुरक्षित हैं। किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को मौके पर उपलब्ध दूसरी बस में बिठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
कैसे हुआ हादसा?
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/853IWZZxSGw?si=Bhcb3qaEfX2ohMN9
स्थानीय लोगों के अनुसार, बस हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सिथरा गांव के पास हाईवे पर निर्माणाधीन गड्ढे में फंस गई। जिससे एक्सल टूट गया और बस का नियंत्रण बिगड़ गया। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
राहगीरों और ग्रामीणों ने की मदद
हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उधरनपुर के पूर्व प्रधान सर्वेश गंगवार ने अपने फार्म हाउस का लोहे का दरवाजा खंती पर रख दिया, जिससे यात्री सुरक्षित ऊपर चढ़कर निकल सके। सूचना पर हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया और यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया।
मौके पर शांति व्यवस्था
हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और शांति व्यवस्था बनाए रखी। किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि हादसा यांत्रिक खराबी और सड़क के निर्माणाधीन स्थिति के कारण हुआ। समय पर पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से सभी यात्री सुरक्षित हैं।
