23 से 26 जुलाई तक लखनऊ में होगी सब-जूनियर और जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप, 17 जुलाई तक भेजनी होगी एंट्री
बरेली: उत्तर प्रदेश में होने वाली सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए बरेली जिला तैराकी टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन, बरेली ने खिलाड़ियों के चयन के लिए 18 जुलाई (शनिवार) सुबह 8:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में ट्रायल आयोजित करने की घोषणा की है। एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार मित्तल ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 23 से 26 जुलाई 2026 तक लखनऊ में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बरेली जिले की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक तैराकों को 17 जुलाई 2026 तक अपना प्रवेश आवेदन और UID की फोटो कॉपी व्हाट्सएप नंबर 9359107123 पर भेजनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
UID अनिवार्य, रिन्यू कराना होगा जरूरी
डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में केवल वैध UID होल्डर तैराक ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को 31 मार्च 2027 तक वैध नई या रिन्यू की गई UID के साथ ट्रायल में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।एसोसिएशन ने जिले के सभी पात्र तैराकों से समय पर आवेदन करने और निर्धारित तिथि पर ट्रायल में शामिल होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने की अपील की है।
