बरेली : यूपी के बहराइच जिले के थाना मटेरा क्षेत्र के गांव मगरिया निवासी 30 वर्षीय संत गुरु 5 सितंबर को रिश्तेदारों के साथ बस से आंवला स्थित मनोना धाम दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के दौरान वह अचानक लापता हो गए। परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मगर, उनका शव आंवला से गुजरने वाली बरेली वाया चंदोसी – मुरादाबाद रेलखंड की लाइन पर मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी।
मानसिक तनाव में था मृतक
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संत गुरु के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि संत गुरु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और संभवतः इसी कारण वे लापता हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
