ऑडियो वायरल, संचालिका बोलीं- वीडियो हटवाइए, संगठन ने कहा- बदनाम करने की साजिश
बरेली : शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर स्टिंग ऑपरेशन के बाद अब नया विवाद सामने आया है। युवा हिंदू जागरण मंच से जुड़े बताए जा रहे दो पदाधिकारियों पर स्पा सेंटर की संचालिका से 40 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। इस कथित मांग से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है। मगर, The justice HINDI पुष्टि नहीं करता है।
जानें क्या है मामला?
कुछ दिन पहले संगठन की टीम ने स्पा सेंटर में स्टिंग ऑपरेशन कर देह व्यापार के आरोप लगाए थे। इसके बाद अब सामने आए ऑडियो में स्पा सेंटर संचालिका और एक युवक के बीच बातचीत बताई जा रही है।वायरल ऑडियो में संचालिका कथित रूप से स्टिंग वीडियो हटवाने की बात करती सुनाई दे रही हैं, जिस पर युवक पैसे की मांग करता है और कहता है कि “पहले पेमेंट करवा दो, स्पा सेंटर खुल जाएगा।”
संगठन की आई प्रतिक्रिया
संगठन के एक प्रमुख पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि कुछ लोग संगठन को बदनाम करने के लिए स्पा संचालिका से 40 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। उनके अनुसार, संबंधित ऑडियो उन्हें भी मिला है और मामले में शिकायत की जाएगी।
जांच की मांग तेज
फिलहाल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से भी इस मामले में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।वायरल ऑडियो के बाद शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही
