मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले- समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म, और महिलाओं की भागीदारी अब बढ़ेगी
बरेली : प्रदेश में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आज बरेली में सिविल डिफेंस वार्डेन एवं क्षमता निर्माण (P & CB) कोष के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित वार्डन्स को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि नागरिक सुरक्षा सेवा पूर्णत: परमार्थ और मानवता की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। आप जब भी अपने घर से निकलकर ड्यूटी पर जाते हैं,वहीं से आपका परोपकार शुरू हो जाता है।
महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सिविल डिफेंस में महिला वार्डन्स की बढ़ती भूमिका की सराहना की और संकेत दिया कि आने वाले समय में महिला भागीदारी को और बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा “महिलाएं हर क्षेत्र में क्षमता और नेतृत्व का उदाहरण स्थापित कर रही हैं। नागरिक सुरक्षा में उनकी भूमिका आगे और सशक्त होगी।”
बरेली बना प्रदेश में मॉडल जिला

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपनियंत्रक राकेश मिश्र ने जानकारी दी कि बरेली प्रदेश का पहला जिला है, जिसने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दोनों प्रशिक्षण सत्र 100% उपस्थिति और सफलता के साथ पूरे किए। इसे सरकार ने मॉडल उपलब्धि माना है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों के कारण आज प्रदेश के सभी जिलों में सिविल डिफेंस का मजबूत नेटवर्क तैयार हो रहा है।।उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का सकारात्मक सामाजिक और प्रशासनिक प्रभाव तेजी से दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम के अंत में डिप्टी चीफ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ ने मंत्री को गणेश जी की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ, उपनियंत्रक राकेश मिश्र, सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया, प्रमोद डागर, शिवलेश चंद्र पांडेय, दिनेश यादव, अजय अग्रवाल, कलीम हैदर सैफी, कँवलजीत सिंह, अनिल शर्मा, गीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डन्स उपस्थित रहे।
