बरेली: जन शिकायतों के समयबद्ध और बेहतर निस्तारण के मामले में बरेली परिक्षेत्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) की फरवरी की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र को पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह सफलता बरेली परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
चार जिलों के 85 थानों का बेहतर प्रदर्शन
फरवरी 2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र के इन चारों जिलों के कुल 85 थानों ने जन शिकायतों के निस्तारण में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी के आधार पर पूरे प्रदेश में बरेली परिक्षेत्र को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है।
बरेली जिले के 28 थानों का योगदान
इस उपलब्धि में बरेली के 28 थानों की अहम भूमिका रही। इनमें अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, फरीदपुर, कैंट और फतेहगंज पूर्वी शामिल हैं।
बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के थानों ने भी निभाई भूमिका
बदायूं जिले के 19 थानों कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, इस्लामनगर, वजीरगंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली और सिविल लाइंस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।पीलीभीत जिले के सभी 17 थानों महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया और बिलसंडा ने भी इस उपलब्धि में योगदान दिया। वहीं शाहजहांपुर जिले के 21 थानों महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, कांट, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा और खुदागंज का प्रदर्शन भी बेहतर रहा।
बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
जन शिकायतों के निस्तारण में बेहतर काम करने वाले परिक्षेत्र कार्यालय के आईजीआरएस कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इनमें उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना शामिल हैं। इन्हें नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कमजोर प्रदर्शन वाले थानों की होगी समीक्षा
अधिकारियों ने बताया कि जिन थानों या जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके काम की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगे भी जन शिकायतों के निस्तारण को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
