खोया फोन लौट आया, जनता बोली- उम्मीद नहीं थी, पुलिस ने कर दिखाया
बरेली : आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, जब बरेली पुलिस ने 265 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित समारोह में एसपी सिटी मानुष पारीक ने मोबाइल फोन मालिकों को जब फोन लौटाए, तो वहां का माहौल खुशियों से भर गया।
एसएसपी की पहल रंग लाई
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/W56YnmW2GAg?si=r7VUCyxJPCHBSdZ2
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एसएसपी अनुराग आर्य की पहल पर हर महीने गुम हुए मोबाइल ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा है। सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से यह सफलता हासिल की। सिर्फ मई महीने में ही पुलिस ने 265 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले।
चेहरों पर लौटी मुस्कान
मोबाइल पाकर लोग बेहद खुश नज़र आए। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने यह कर दिखाया। मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाले 14 पुलिसकर्मियों को 25 सौ रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके हौसले को और बढ़ाएगा।
एसएसपी अनुराग आर्य का बयान
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हो तथा लोगों की खोई हुई चीजें उन्हें मिलती रहें।
